जब किसी दूसरे शहर में पोस्टिंग रहती और बच्चे कभी अपने दादा-नाना के पास दिल्ली जाते तो बेटे की आँखों में चमक आ जाती.
वह नए जोश, उत्साह, उमंग और उल्लास से भर जाता.
बेटे का बचपन दिल्ली में ही बीता है.
दिल्ली की उस सोसाइटी में उसके कई दोस्त-साथी अभी भी हैं, जिनके साथ वह बचपन में देर शाम तक खेला-कूदा है.
वैसे वह जिस शहर में भी रहा है, दोस्त बनाए हैं उसने. पर आज भी दिल्ली जाने की बात सुनकर वह झूम जाता है. नाते-रिश्तेदारों के साथ-साथ अपने बचपन के संगी-साथियों से मिलने को वह अब भी बेकरार ही रहता है.
इस बार गरमियों में जब दिल्ली गए थे, तो किसी बहुत जरुरी काम के लिए मुझे अपने पिताजी को गाँव ले जाना पडा. वे बरसों बाद गाँव जा रहे थे. जैसे-जैसे गाँव नजदीक आता जा रहा था, मेरे पिताजी के चेहरे पर वही भाव आ रहे थे, जो मेरे बेटे के चेहरे पर तब आते हैं जब वह दिल्ली जाने को होता है.
आँखों में वही चमक. वे भी उसी जोश, उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ अपने बचपन की बातें, अपने बचपन के दोस्तों की बातें बताने लगे, जिस तरह मेरा बेटा करता है.
“बरसात में यहाँ बहुत पानी भर जाता था! गरदन तक पानी में जाते थे”.
“इस रास्ते सात कोस चलकर हम गंगाघाट पहुँच जाते और गंगा नहाकर वापस भी आ जाते थे”.
“कालेज की पढाई के लिए गंगाघाट पर कमरा लेकर दोस्तों के साथ रहता, हफ्ते-पंद्रह दिन में इसी रास्ते घर आता-जाता”.
“यहाँ किसी देवी का बहुत बडा मेला लगता था, बहुत भीड होती थी”. वगैरह-वगैरह...
लगा मैं अपने पिता को नहीं, अपने बेटे को गाँव ले जा रहा हूँ.