“दिल ऐसा किसी ने मेरा तोडा
बरबादी की तरफ ऐसा मोडा
एक भलेमानुष को अमानुष बना के छोडा...”
यह लोकप्रिय गाना आपने भी कई बार सुना होगा, जो बताता है कि मेरे अमानुष मतलब खराब इन्सान बनने में मेरा कोई योगदान नहीं है.
मैं तो इतना भोला हूँ कि यदि दूसरे चाहेंगे तो मैं भलामानुष बनूँगा और यदि दूसरे चाहेंगे तो मैं अमानुष बनूँगा.
अपने किसी भी एक्शन पर मेरा कोई जोर नहीं.
क्या कानून इस बात को मानता है?
तहरी:"दाल-चावल-सब्जियों से बनी पतली खिचडी". और यह है निरुपम के विचारों की तहरी, जो इस ब्लाग के जरिए परोसी जा रही है-आपको.
सोमवार, 31 अगस्त 2009
शनिवार, 29 अगस्त 2009
बेटे का स्कूल
बेटे के फार्म पर प्रिंसीपल के साइन चाहिए थे. इसके लिए आज जब बेटे के स्कूल गया. साइन के लिए फार्म चपरासी के हाथों प्रिंसीपल के पास पहुँचा दिया था और मैं बाहर बैठकर इंतजार कर रहा था कि छुट्टी की घंटी बज गई.
लडके दौड-भाग करने लगे. चपरासी उन्हें प्रिसीपल के कमरे के आगे से गुजरने से रोक रहा था. मैंने देखा कुछ लडके तो उस तरफ आ ही नहीं रहे थे, कुछ चपरासी को देखकर वापस मुड रहे थे तो कुछ आगे तक आते और जब चपरासी मना करता तो वापस चले जाते. जबकि कुछ चपरासी से बहस, हुज्जत और जिरह करते.
यह सब देखते-देखते मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई. स्कूल में सब ऐसे ही तो होते हैं, मुझे भी अपने स्कूल के दिन याद आ गए.
अपनी गलतियों पर ऐसी जिद, बहस, हुज्जत या जिरह स्कूल के दिनों तक अथवा उसी उमर तक अच्छी लगती है, बाद में दिक्कत ही पैदा करती है.
तहरी
पतली खिचडी, जिसमें दाल-चावल के साथ-साथ मनपसंद सब्जियां भी डाली जा सकती हैं, तहरी कहलाती है. इसे दही, रायते, अचार, सलाद या पापड के साथ भी खाया जा सकता है और बिना किसी के साथ भी. यह सुपाच्य होती और सुस्वाद भी, साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक भी. इसीलिए मेरे इस ब्लाग का नाम है तहरी. तहरी जैसे मेरे विचार, जो दाल-चावल जैसे सादे, जिनमें मनपसंद सब्जियां डाल कर बढाया जा सके स्वाद. साथ में चाहें तो कभी भी परोसी जा सके सादी दही, रायता, अचार, सलाद या पापड. मेरे ऐसे ही विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम है यह ब्लाग जिनका आनंद मैं अबतक अकेले ही ले रहा था.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)