शनिवार, 10 अक्टूबर 2009

उसको नहीं देखा हमने कभी...

“भगवान हर जगह उपस्थित नहीं हो सकते, इसीलिए उन्होंने माँ बनाई है “, यह कहावत आपने भी सुनी होगी.
अपने बच्चों का जन्म और उसके बाद उनकी परवरिश को जब मैंने नज़दीक से देखा, तभी इस बात की गहराई और सच्चाई मेरी भी समझ में आई.