शनिवार, 29 अगस्त 2009

तहरी

पतली खिचडी, जिसमें दाल-चावल के साथ-साथ मनपसंद सब्जियां भी डाली जा सकती हैं, तहरी कहलाती है. इसे दही, रायते, अचार, सलाद या पापड के साथ भी खाया जा सकता है और बिना किसी के साथ भी. यह सुपाच्य होती और सुस्वाद भी, साथ ही स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक भी. इसीलिए मेरे इस ब्लाग का नाम है तहरी. तहरी जैसे मेरे विचार, जो दाल-चावल जैसे सादे, जिनमें मनपसंद सब्जियां डाल कर बढाया जा सके स्वाद. साथ में चाहें तो कभी भी परोसी जा सके सादी दही, रायता, अचार, सलाद या पापड. मेरे ऐसे ही विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम है यह ब्लाग जिनका आनंद मैं अबतक अकेले ही ले रहा था.

1 टिप्पणी:

  1. आपकी तहरी की तहरीर अच्छी लगी ।

    तहरी जैसे मेरे विचार, जो दाल-चावल जैसे सादे, जिनमें मनपसंद सब्जियां डाल कर बढाया जा सके स्वाद. साथ में चाहें तो कभी भी परोसी जा सके सादी दही, रायता, अचार, सलाद या पापड. मेरे ऐसे ही विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम है यह ब्लाग जिनका आनंद मैं अबतक अकेले ही ले रहा था.

    मेरी हार्दिक शुभेच्छा है कि आपका यह ब्लॉग दिन दुनी रात चौगुनी तरक्की करे । आपकी तहरी का स्वाद हर कोई ले । इस ब्लॉग के माध्यम से आप बुलंदियों को छूएं ।

    आपका अनुज

    जवाब देंहटाएं