शनिवार, 29 अगस्त 2009

बेटे का स्कूल

बेटे के फार्म पर प्रिंसीपल के साइन चाहिए थे. इसके लिए आज जब बेटे के स्कूल गया. साइन के लिए फार्म चपरासी के हाथों प्रिंसीपल के पास पहुँचा दिया था और मैं बाहर बैठकर इंतजार कर रहा था कि छुट्टी की घंटी बज गई.
लडके दौड-भाग करने लगे. चपरासी उन्हें प्रिसीपल के कमरे के आगे से गुजरने से रोक रहा था. मैंने देखा कुछ लडके तो उस तरफ आ ही नहीं रहे थे, कुछ चपरासी को देखकर वापस मुड रहे थे तो कुछ आगे तक आते और जब चपरासी मना करता तो वापस चले जाते. जबकि कुछ चपरासी से बहस, हुज्जत और जिरह करते.
यह सब देखते-देखते मेरे चेहरे पर मुस्कान आ गई. स्कूल में सब ऐसे ही तो होते हैं, मुझे भी अपने स्कूल के दिन याद आ गए.
अपनी गलतियों पर ऐसी जिद, बहस, हुज्जत या जिरह स्कूल के दिनों तक अथवा उसी उमर तक अच्छी लगती है, बाद में दिक्कत ही पैदा करती है.

1 टिप्पणी:

  1. अपनी गलतियों पर ऐसी जिद, बहस, हुज्जत या जिरह स्कूल के दिनों तक अथवा उसी उमर तक अच्छी लगती है, बाद में दिक्कत ही पैदा करती है.
    बच्चों जैसी मासूमियत बनाए रखना हर किसी के बस की बात नहीं है ।
    वे जो करते हैं पूरा करते हैं, जिरह करते समय जिरह और खेलते समय खेल, शुद्ध वर्तमान में जीना कोई बच्चों से सीखे ।

    जवाब देंहटाएं